देव संस्कृति विश्वविद्यालय में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी के स्नातकोत्तर विद्यार्थयों का शैक्षणिक भ्रमण हेतु आगमन
DSVV, हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) के श्री सदाशिव परिसर, पुरी (ओडिशा) से आए स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा उनके विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने परिसर का भ्रमण कर यहाँ के आध्यात्मिक एवं संस्कारमय वातावरण का अनुभव किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ. पंड्या जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों एवं समाज सेवा की भावना का संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं, शिक्षण पद्धति एवं समग्र वातावरण की सराहना की। यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी अनुभव सिद्ध हुआ।
