देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा अंशिका रेवानी ने किया नाम रोशन, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
देव संस्कृति विश्वविद्यालय की बीएससी योग की छात्रा अंशिका रेवानी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार एवं नियमित साधना-प्रशिक्षण को दिया।
*पदक प्राप्ति के उपरांत अंशिका रेवानी ने विश्वविद्यालय के आदरणीय प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।* इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने अंशिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सफलताएं संस्थान के योग एवं समग्र शिक्षा के उच्च स्तर को दर्शाती हैं।
