देव संस्कृति विश्वविद्यालय में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की सौहार्दपूर्ण भेंट
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के उपरांत हरिद्वार से लगातार पाँचवीं बार विधायक माननीय श्री मदन कौशिक जी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचकर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने विश्वविद्यालय परिसर में मंत्री जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
भेंट के दौरान माननीय मंत्री जी ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के आध्यात्मिक एवं संस्कार आधारित वातावरण की सराहना करते हुए इसे समाज निर्माण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मंत्री जी के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
यह भेंट शिक्षा, संस्कार और जनसेवा के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।
