गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा बलरामपुर में नवरात्रि पूर्णाहुति समारोह में जन्म शताब्दी समारोह में भागीदारी का आवाहन
गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में नवरात्रि की पूर्णाहुति संपन्न
नौ दिवसीय साधना के पश्चात श्रद्धालुओं ने यज्ञ हवन करके की पूर्णाहुति
जन्म शताब्दी समारोह में भागीदारी का किया गया आवाहन
पचपेड़वा-
गायत्री मंदिर पचपेड़वा के यज्ञशाला के पावन प्रागंण में चैत्र नवरात्रि की साधना के पश्चात आज श्रद्धालुओं, साधकों और परिजनों ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान राम को आहुतियां देकर धरती पर स्वर्गिक वातावरण बनाने , सद्विचार, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रार्थना की.
पचपेड़वा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, गैसड़ी मंडल अध्यक्ष अजय सैनी की उपस्थिति सराहनीय रही यज्ञ हवन साधना की पूर्णाहुति में सम्मिलित मुख्य रूप से ग्राम मढ़नी के थारू जनजाति के वीर बहादुर/रामलता, गैंसड़ी गायत्री परिवार के परिजन सचिन सोनी , माता प्रसाद गुप्ता, संदीप जायसवाल की उपस्थिति रही.आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम की श्रृंखला में मनकापुर की अनीता देवी का पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ.
जनपद युवा प्रभारी संदीप जायसवाल और वरिष्ठ अंगद प्रजापति ने उपस्थित जनों से माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह में भागीदारी के लिए आवाहन करते हुए इक्कीसवीं सदी उज्ज्वल भविष्य के लिए साधना से जुड़ने को कहा. उन्होंने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार में पूरे वर्ष नौ दिवसीय शिविर में साधना सत्र प्रत्येक माह की 1,11 और 21 तारीख से चलते हैं. अन्य सत्रों में बाल संस्कार शाला, परिवराजक सत्र, संगीत साधना के सत्र और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार चलते रहते हैं.
जनजाति अंचल से आए वीर बहादुर सपत्नीक, गैंसड़ी से अजय सैनी, संगीता सैनी, सचिन सोनी, माता प्रसाद गुप्ता,संदीप जायसवाल, रामनगर के पूर्व प्रधानाचार्य पारस नाथ आर्य, युवा भाजपा नेता यमुना प्रसाद मौर्य, स्थानीय परिजनों में रामविलास पाल, अजय चौधरी, लीलाधर चौरसिया, नवल किशोर, हेमंत और खेमराज चौरसिया, गायत्री परिवार पचपेड़वा के ट्रस्टी संजय जायसवाल, धर्मांशु सहित महिला मंडल अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव के साथ मंजू जायसवाल, सारिका जायसवाल, सुनीता जायसवाल, सरोज जायसवाल, सुनीता चौरसिया, सीमा सोनी, पूनम चौरसिया, सीमा अग्रवाल और नगर के व्यवसाई जगदंबा अग्रवाल शामिल रहे.
गायत्री परिवार पचपेड़वा के परिव्राजक रामकुमार और गुरुदेव के वाहन चालक रहे भवानी प्रसाद जोगी ने सभी यज्ञ संस्कार संपन्न कराया.
