×
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के ऊर्जावान एवं जागरूक विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में जीवन प्रबंधन, समय प्रबंधन एवं नशा मुक्ति संकल्प सत्रों का विशेष आयोजन
May 6, 2026, 1:31 p.m.
विश्व के सबसे युवा राष्ट्र भारत के युवाओं को सार्थक दिशा प्रदान कर रहे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के युवाओं ने अपने नियमित अध्ययन के साथ सेवा एवं जनजागरण का एक विशेष अभियान आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी के विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आरम्भ किया है ।
सोशल इंटर्नशिप विभाग एवं सृजन शिल्पी (Social Outreach) – देव संस्कृति स्टूडेंट्स क्लब , विद्यार्थियों द्वारा - विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता सत्रों का आयोजन कर रहा है ।
इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन के मूलभूत सिद्धांतों को समझने, अपने लक्ष्य को स्पष्ट करने एवं आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
समय प्रबंधन के अंतर्गत युवाओं को समय के महत्व, उसकी सही योजना और उत्पादक उपयोग के व्यावहारिक सूत्र बताए जा रहे हैं।
नशा मुक्ति संकल्प सत्रों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इन कार्यक्रमों में संवाद, गतिविधियाँ, प्रेरक उदाहरण एवं संकल्प के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे केवल श्रोता न रहकर परिवर्तन के वाहक बनें।
यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में नैतिक मूल्यों, आत्मअनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का भी विकास कर रहा है।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपने ज्ञान, ऊर्जा और संस्कारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अलख जगा रहे हैं और “नशा मुक्त, सशक्त और संस्कारित भारत” के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।
Phots
Related News
गायत्री विद्यापीठ के छात्रों ने फिर रचा इतिहास
भास्कर
हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने इस बार फिर दबदबा बन...
स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल में पूज्य गुरुदेव के साहित्य को मिला पाठ्यक्रम में स्थान
।। रेवाड़ी (हरियाणा) ।।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बोलानी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल में एक स...
Three-Day Digital Literacy and Innovation Programme Organized at DSVV under UGC’s NEP SAARTHI Initiative
।। Haridwar ।।
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya successfully conducted a three-day awareness and capaci...
Certificates Distributed to Dev Sanskriti University Students for Lithuanian Language Training
A dignified certificate distribution ceremony was organized at Dev Sanskriti Vishwavidyalaya for stu...
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रवीण विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
।। हरिद्वार ।।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत गुजरात, हरियाणा एवं दिल्ली प्रांत के प्रवीण ...
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में शिक्षक गरिमा शिविर (गुजरात) का भव्य समापन
गया। यह क्षण सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं भावनात्मक रहा।
ज्ञातव्य है कि अखिल विश्व...
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के उपरांत शांतिकुंज में पत्रकार सम्मान एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित
।। हरिद्वार | 11 मई, 2026 ।।
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत आज अखिल विश्व गायत्री परिव...
मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं
माँ — वह शक्ति, जो बिना किसी अपेक्षा के प्रेम, संरक्षण और संस्कारों का संचार करती है। वह केवल जीवन द...
“शिक्षक गरिमा शिविर” में जागृत हुआ कर्तव्य बोध का भाव
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गुजरात प्रांत से पधारे शिक्षकों हेतु आयोजित “शिक्षक गरिमा...
शांतिकुंज में संचालित बाल संस्कारशाला द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में संचालित बाल संस्कारशाला द्वारा 8 मई 2026 की संध्यावेला में भव्य सांस्कृत...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का यज्ञ अभियान सफल, भारतीय संस्कृति के प्रसार की सशक्त पहल
आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्दे...
गायत्री- तीर्थ शांतिकुंज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा गौपूजन, दिया संस्कृति और सेवा का संदेश
पवित्र तीर्थ नगरी हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में आज एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ज...
