×
पर्यटन में उद्यमिता व स्टार्टअप पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
May 6, 2026, 2:05 p.m.
आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी के नेतृत्व में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पर्यटन प्रबंधन विभाग द्वारा "पर्यटन में उद्यमिता और स्टार्टअप: डिजिटल और सतत युग में अवसर” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री के पावन व पुनीत मन्त्रोंचारण के साथ हुआ, इससे सकारात्मक एवं एकाग्र वातावरण का निर्माण हुआ।
तत्पश्चात विभागाध्यक्ष डॉ. उमाकांत इंदौलिया जी ने स्वागत भाषण देते हुए पर्यटन क्षेत्र में उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को नवाचार एवं जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. विक्रम बंसल जी, सहायक प्रोफेसर, अटल बिहारी वाजपेयी जी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में पर्यटन क्षेत्र में स्टार्टअप के अवसर, डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग तथा सतत विकास आधारित व्यावसायिक मॉडल पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, छात्रों को अपने विचारों को व्यावहारिक उद्यमों में रूपांतरित करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
सत्र को संवादात्मक रखते हुए छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए, जिससे उन्हें उद्योग के रुझानों एवं व्यावहारिक चुनौतियों की बेहतर समझ प्राप्त हुई।
कार्यशाला में विभाग के संकाय सदस्य डॉ. आशीष कुमार जी, डॉ. दिलीप साराह जी, डॉ. प्राची जी एवं श्री प्रखर सिंह पाल जी उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
इस अवसर पर बीबीए एवं एमबीए (पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन) के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Phots
Related News
गायत्री विद्यापीठ के छात्रों ने फिर रचा इतिहास
भास्कर
हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने इस बार फिर दबदबा बन...
स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल में पूज्य गुरुदेव के साहित्य को मिला पाठ्यक्रम में स्थान
।। रेवाड़ी (हरियाणा) ।।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बोलानी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल में एक स...
Three-Day Digital Literacy and Innovation Programme Organized at DSVV under UGC’s NEP SAARTHI Initiative
।। Haridwar ।।
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya successfully conducted a three-day awareness and capaci...
Certificates Distributed to Dev Sanskriti University Students for Lithuanian Language Training
A dignified certificate distribution ceremony was organized at Dev Sanskriti Vishwavidyalaya for stu...
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रवीण विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
।। हरिद्वार ।।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत गुजरात, हरियाणा एवं दिल्ली प्रांत के प्रवीण ...
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में शिक्षक गरिमा शिविर (गुजरात) का भव्य समापन
गया। यह क्षण सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं भावनात्मक रहा।
ज्ञातव्य है कि अखिल विश्व...
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के उपरांत शांतिकुंज में पत्रकार सम्मान एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित
।। हरिद्वार | 11 मई, 2026 ।।
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत आज अखिल विश्व गायत्री परिव...
मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं
माँ — वह शक्ति, जो बिना किसी अपेक्षा के प्रेम, संरक्षण और संस्कारों का संचार करती है। वह केवल जीवन द...
“शिक्षक गरिमा शिविर” में जागृत हुआ कर्तव्य बोध का भाव
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गुजरात प्रांत से पधारे शिक्षकों हेतु आयोजित “शिक्षक गरिमा...
शांतिकुंज में संचालित बाल संस्कारशाला द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में संचालित बाल संस्कारशाला द्वारा 8 मई 2026 की संध्यावेला में भव्य सांस्कृत...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का यज्ञ अभियान सफल, भारतीय संस्कृति के प्रसार की सशक्त पहल
आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्दे...
गायत्री- तीर्थ शांतिकुंज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा गौपूजन, दिया संस्कृति और सेवा का संदेश
पवित्र तीर्थ नगरी हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में आज एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ज...
