×
आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी Lithuania की राजधानी Vilnius पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने वहाँ उपस्थित स्थानीय नागरिकों के बीच दीप यज्ञ का दिव्य आयोजन किया।
May 6, 2026, 5 p.m.
अपने यूके एवं यूरोप प्रवास क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी Lithuania की राजधानी Vilnius पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने वहाँ उपस्थित स्थानीय नागरिकों के बीच दीप यज्ञ का दिव्य आयोजन किया।
दीप यज्ञ के माध्यम से डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने गायत्री परिवार के आध्यात्मिक संदेश—“विचार क्रांति, नैतिकता और आत्मजागरण”—को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। उन्होंने शताब्दी वर्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि मानवता के उत्थान का वैश्विक अभियान है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आत्मनिर्माण, समाजनिर्माण एवं राष्ट्रनिर्माण के सूत्रों से जोड़ते हुए उन्होंने जीवन में संस्कार, सदाचार और सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। दीप यज्ञ के दौरान वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति की गरिमा से ओतप्रोत हो उठा।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भारतीय संस्कृति एवं गायत्री परिवार के मूल्यों के प्रति गहरी रुचि दिखाई और इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ|
Phots
Related News
Certificates Distributed to Dev Sanskriti University Students for Lithuanian Language Training
A dignified certificate distribution ceremony was organized at Dev Sanskriti Vishwavidyalaya for stu...
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रवीण विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
।। हरिद्वार ।।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत गुजरात, हरियाणा एवं दिल्ली प्रांत के प्रवीण ...
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के उपरांत शांतिकुंज में पत्रकार सम्मान एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित
।। हरिद्वार | 11 मई, 2026 ।।
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत आज अखिल विश्व गायत्री परिव...
गायत्री चेतना केंद्र धनौरी में सम्पन्न हुआ प्राण-प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण का दिव्य आयोजन
।। धनौरी, कटरा, जम्मू | 10 मई, 2026 ।।
परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं वंदनीया मात...
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर मानवता के मंगल की प्रार्थना
।। कटरा, जम्मू | 09 मई, 2026 ।।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्याल...
जम्मू एयरपोर्ट पर हुआ डॉ. चिन्मय पंड्या जी का आत्मीय स्वागत
।। जम्मू | 09 मई, 2026 ।।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प...
“शिक्षक गरिमा शिविर” में जागृत हुआ कर्तव्य बोध का भाव
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गुजरात प्रांत से पधारे शिक्षकों हेतु आयोजित “शिक्षक गरिमा...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का यज्ञ अभियान सफल, भारतीय संस्कृति के प्रसार की सशक्त पहल
आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्दे...
गायत्री- तीर्थ शांतिकुंज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा गौपूजन, दिया संस्कृति और सेवा का संदेश
पवित्र तीर्थ नगरी हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में आज एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ज...
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी शांतिकुंज पहुँचे। पूज्य गुरुदेव के कक्ष में श्रद्धा नमन — आदर्शों के प्रति समर्पण का भाव
देव संस्कृति विश्वविद्यालय आगमन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने पूज्य गुरु...
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी शांतिकुंज पहुँचे। श्रद्धेय शैलजीजी से आत्मीय भेंट — आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन का पावन क्षण।
अपने प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी शांतिकुंज पहुँचे, जहाँ उन्होंने अखि...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आगमन — आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक गरिमा का अभिनंदन
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज के पावन एवं आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण परिसर में आज उत्तरा...
