युग संस्कृति न्यास द्वारा आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का भव्य अभिनंदन
27 अगस्त 2026, नई दिल्ली
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का युग संस्कृति न्यास, दिल्ली द्वारा आयोजित विशेष अभिनंदन समारोह में आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन, उद्योग, सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने परम पूज्य गुरुदेव के जीवन एवं साधना की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि परम पूज्य गुरुदेव का जीवन मत्स्यावतार की भाँति रहा, जिन्होंने अपने तप, साधना एवं विचारों के माध्यम से मिशन का निरंतर विस्तार किया और उनके विचार जन-जन तक फैलते गए। उन्होंने कहा कि आज तीन-तीन सौभाग्य हमारे सामने हैं—अखंड दीपक शताब्दी, परम वंदनीया माताजी की साधना शताब्दी एवं परम पूज्य गुरुदेव की साधना शताब्दी। उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्यजनों को दिल्ली एवं हरिद्वार में आयोजित होने वाले जन्मशताब्दी कार्यक्रमों में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित करते हुए इन ऐतिहासिक अवसरों के माध्यम से प्रकाश एवं विचार को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
