जन्मशताब्दी कार्यक्रम के उपरांत शांतिकुंज में पत्रकार सम्मान एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित
।। हरिद्वार | 11 मई, 2026 ।।
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत आज अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख केंद्र शांतिकुंज में हरिद्वार जिले के सम्माननीय पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ विशेष भेंट एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धेया जीजी एवं डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उपस्थित पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए जन्मशताब्दी कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि समाज में सकारात्मक विचारों, सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारिता को समाज जागरण का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना की।
वहीं श्रद्धेया जीजी ने पत्रकारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता समाज में जागरूकता तथा सद्भाव का वातावरण निर्मित करती है।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों एवं शांतिकुंज परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ तथा समाजहित में भविष्य में भी सकारात्मक सहयोग बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर रतिलाल, धर्मेन्द्र चौधरी, कौशल सिखौला, डॉ. रजनीकांत शुक्ल एवं डॉ. एसएस जायसवाल सहित हरिद्वार के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
