गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में शिक्षक गरिमा शिविर (गुजरात) का भव्य समापन
गया। यह क्षण सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं भावनात्मक रहा।
ज्ञातव्य है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार विगत अनेक दशकों से भारत की नैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना के जागरण हेतु विविध स्तरों पर सतत कार्यरत है। इसी क्रम में “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” जैसे अभिनव अभियानों के माध्यम से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना जागृत की जा रही है तथा शिक्षकों को प्रशिक्षित कर प्रतिभा-संपन्न, नैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रूप से समर्थ नागरिकों के निर्माण का महत्त्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।
दो दिवसीय इस शिविर ने उपस्थित शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं के मन में नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊष्मा, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रोत्थान के संकल्पों से ओतप्रोत रहा।
प्रस्तुत हैं कार्यक्रम की कुछ प्रेरणादायी झलकियाँ…12
