इफको अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी से आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी की सार्थक भेंट
अपने दो दिवसीय पटना एवं दिल्ली प्रवास के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने नई दिल्ली में गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अमरेली के पूर्व सांसद श्री दिलीप संघाणी जी अध्यक्ष - भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको), अध्यक्ष - राष्ट्रीय सहकारी संघ ऑफ इंडिया (एनसीयूआई), अध्यक्ष गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (गुजकोमासोल) से भेंट की।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास, सहकारिता आधारित व्यवस्था, किसान जागरूकता एवं पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के ग्रामोत्थान, स्वावलंबन एवं संस्कारित समाज निर्माण के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
साथ ही देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा एवं जीवनमूल्यों को समाजोपयोगी यूविकास से जोड़ने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उन्हें जन्मशताब्दी समारोह हेतु सादर आमंत्रण भी प्रदान किया।

