तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मानवीय मूल्यों पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने रखे विचार
अपने दो दिवसीय पटना एवं दिल्ली प्रवास के क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी ने नई दिल्ली में विभिन्न गणमान्यजनों, उद्योगपतियों एवं प्रबुद्धवर्ग के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद किया।
इस अवसर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीक आधारित जीवनशैली, वर्चुअल समाज तथा युवाओं पर डिजिटल संस्कृति के बढ़ते प्रभाव जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने तकनीक को मानवीय मूल्यों एवं संवेदनाओं के साथ समन्वित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के व्यावहारिक अध्यात्म एवं जीवनदृष्टि पर प्रकाश डाला।
गणमान्यजनों को जन्मशताब्दी समारोह एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषयक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हेतु सादर आमंत्रित किया। यह संवाद मानव जीवन, विज्ञान एवं सांस्कृतिक चेतना के संतुलित भविष्य की दिशा में प्रेरणादायी रहा।
प्रवास के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री एस. एस. राजू जी से भी आत्मीय भेंट सम्पन्न हुई। इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उन्हें परमपूज्य गुरुदेव का दिव्य साहित्य भेंट किया।

