राष्ट्र निर्माण एवं नेतृत्व विषयों पर नौसेना प्रमुख श्री दिनेश के. त्रिपाठी जी से विशेष संवाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी ने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना प्रमुख माननीय श्री दिनेश के. त्रिपाठी जी से सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण, सशक्त नेतृत्व, राष्ट्रीय सुरक्षा चेतना एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के युग निर्माण आंदोलन एवं राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्व निर्माण की व्यापक दृष्टि पर भी चर्चा हुई। साथ ही युवा पीढ़ी में समर्पण, धैर्य एवं सामुहिकता जैसे जीवन मूल्यों के संवर्धन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा समाज निर्माण हेतु किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा संस्कारनिष्ठ एवं उत्तरदायी युवा पीढ़ी के निर्माण हेतु संचालित प्रयासों की जानकारी साझा की और जन्मशताब्दी समारोह हेतु सादर आमंत्रण देते हुए परम पूज्य गुरुदेव का दिव्य साहित्य प्रदान किया।

