नई दिल्ली में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाय. चंद्रचूड़ जी से की शिष्टाचार भेंट
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अपने दो दिवसीय पटना एवं दिल्ली प्रवास के क्रम में नई दिल्ली में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाय. चंद्रचूड़ जी से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के तपपूर्ण जीवन एवं उनके युगदृष्टा चिंतन पर विस्तृत चर्चा हुई। आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने गुरुदेव द्वारा स्थापित युग निर्माण आंदोलन, वैज्ञानिक अध्यात्मवाद एवं मानवता केंद्रित जीवनदृष्टि के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु चलाए जा रहे विविध रचनात्मक अभियानों की जानकारी साझा की।
भेंट के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित भारतीय संस्कृति, योग, अध्यात्म, नैतिक शिक्षा एवं समग्र व्यक्तित्व विकास आधारित पाठ्यक्रमों पर भी विशेष संवाद हुआ। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा को संस्कार, साधना एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ए. आई. कॉन्फ्रेंस हेतु एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखंड दीपक शताब्दी समारोह में सहभागिता हेतु पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाय. चंद्रचूड़ जी को सादर आमंत्रण भी प्रदान किया।
यह आत्मीय मुलाकात भारतीय संस्कृति, मूल्यनिष्ठ शिक्षा एवं नवयुग निर्माण की साझा प्रतिबद्धता का प्रेरणास्पद प्रतीक रही।

