AI for Democracy: तकनीक के सदुपयोग और लोकतंत्र की सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
15 सितंबर 2026
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में “AI for Democracy – Shaping Inclusive Governance in the Intelligent Age” विषय पर महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने की।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में देश-विदेश से आए विशिष्ट अतिथियों एवं विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव, इसके सदुपयोग एवं दुरुपयोग तथा लोकतंत्र पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
कार्यक्रम में श्री मदन कौशिक जी, कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा जनगणना विभाग, उत्तराखंड सरकार, श्री मनु गौड़ जी, सदस्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सामरिक सलाहकार समिति (Strategic Advisory Committee), डॉ. विजय धस्माना जी, President, Swami Rama Himalayan University, Dex Hunter-Torricke, Founder & President, The Center for Tomorrow तथा AI & Public Policy Expert, एवं Harry Fisher, Head of Tech Policy, British High Commission, New Delhi सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशेषज्ञों ने AI की संभावनाओं के साथ-साथ इसके जिम्मेदार, नैतिक एवं विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लोकतांत्रिक मूल्यों, मानव गरिमा और समावेशी शासन के साथ जोड़कर ही इसके व्यापक लाभ समाज तक पहुँचाए जा सकते हैं।
