माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल जी से शिष्टाचार भेंट एवं विशेष आमंत्रण
नई दिल्ली में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री, माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने उन्हें देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैचारिक संवाद
“AI for Democracy: Shaping Inclusive Governance in the Intelligent Age”
तथा आगामी जन्मशताब्दी वर्ष के विविध कार्यक्रमों हेतु सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), समावेशी सुशासन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक प्रासंगिकता जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने विश्वविद्यालय द्वारा वैज्ञानिक अध्यात्म, नैतिक तकनीकी विकास एवं वैश्विक मानव कल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

