माननीय श्री जे. पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट एवं विशेष आमंत्रण
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय मंत्री, माननीय श्री जे. पी. नड्डा जी के साथ नई दिल्ली में आत्मीय एवं गरिमामयी शिष्टाचार भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीया डॉ. मल्लिका नड्डा जी से भी स्नेहपूर्ण संवाद हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने उन्हें देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैचारिक संवाद “AI for Democracy: Shaping Inclusive Governance in the Intelligent Age” तथा आगामी जन्मशताब्दी वर्ष के विविध आयोजनों हेतु उन्हें सादर आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में समाज में अंगदान के प्रति जन-जागरण एवं मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “दधीचि अंगदान कार्यक्रम” हेतु भी विनम्र आमंत्रण प्रदान किया गया।
भेंट के दौरान राष्ट्रहित, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व एवं तकनीकी युग में मानवीय संवेदनाओं की भूमिका जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

