शताब्दी वर्ष विशेष : ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को किया सम्मानित
वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास के अंतिम चरण में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को ब्रिटिश कोलंबिया राज्य द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय योगदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अभिनंदित किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनदीप धालीवाल ने ब्रिटिश कोलंबिया सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। प्रशस्ति पत्र के माध्यम से शिक्षा, संस्कृति, युवा जागरण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं वैश्विक स्तर पर भारतीय जीवनदृष्टि के प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदानों की सराहना की गई।
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए परम आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने इसे गुरुसत्ता की कृपा, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के आदर्शों तथा विश्वभर में सक्रिय गायत्री परिवार के समर्पित परिजनों के सामूहिक पुरुषार्थ का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मानवता, सद्भावना और संस्कारों पर आधारित समाज निर्माण के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने की प्रेरणा देता है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर अमेरिका प्रवास के दौरान कनाडा के विभिन्न प्रांतों एवं नगरों द्वारा परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल उनके प्रेरणादायी नेतृत्व और वैश्विक योगदान की स्वीकृति है, बल्कि गायत्री परिवार द्वारा संचालित विचार क्रांति, संस्कार निर्माण एवं लोकमंगल के अभियानों की अंतरराष्ट्रीय पहचान का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं परिजनों ने भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और वैश्विक सद्भावना के संदेश को विश्वभर में प्रसारित करने के संकल्प को पुनः दोहराया।

