केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री माननीय श्री सर्बानंद सोनोवाल जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट | जन्मशताब्दी वर्ष समारोह हेतु सादर आमंत्रण
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री माननीय श्री सर्बानंद सोनोवाल जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने उन्हें परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, युवा सशक्तिकरण तथा वैज्ञानिक अध्यात्म के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय मंत्री जी ने गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा समाज के नैतिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जन्मशताब्दी वर्ष के आयोजनों के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
