केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री सी. आर. पाटिल जी से आत्मीय भेंट | परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रण
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री सी. आर. पाटिल जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने उन्हें परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, सतत विकास, युवा जागरण, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों तथा वैज्ञानिक अध्यात्म के माध्यम से राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय मंत्री जी ने गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा समाज में नैतिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष के आयोजनों के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
