केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय श्री भूपेन्द्र यादव जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट | अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह हेतु सादर आमंत्रण
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय श्री भूपेन्द्र यादव जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने माननीय मंत्री जी को गायत्री परिवार संस्थापिका परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान "युवा चेतना शिविर" के उद्देश्य, स्वरूप एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर आत्मीय एवं सार्थक संवाद हुआ। युवा शक्ति के जागरण के माध्यम से संस्कारित, समर्थ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।, युवा चेतना तथा वैज्ञानिक अध्यात्म के माध्यम से वैश्विक कल्याण और विकसित भारत के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक संवाद हुआ।
माननीय मंत्री जी ने गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा जन-जागरण के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के सफल, भव्य एवं प्रेरणास्पद आयोजन हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
