केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट | जन्मशताब्दी वर्ष समारोह हेतु सादर आमंत्रण।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के युगदृष्टा चिंतन, वैज्ञानिक अध्यात्म तथा समाज में नैतिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रसार हेतु संचालित रचनात्मक अभियानों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी चर्चा हुई।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने माननीय मंत्री महोदय को दिल्ली में आयोजित होने वाले परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह एवं अखंड दीपक शताब्दी समारोह में सादर आमंत्रित किया।
माननीय श्री चिराग पासवान जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा राष्ट्र निर्माण, संस्कार जागरण एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना की तथा इस अद्वितीय आयोजन की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
यह आत्मीय भेंट राष्ट्रहित, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण के साझा संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल रही।
