लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट | परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह हेतु सादर आमंत्रण
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में ससम्मान पधारने हेतु माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, युवा शक्ति, नैतिक नेतृत्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, वैज्ञानिक अध्यात्म तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की रचनात्मक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक संवाद हुआ।
माननीय श्री ओम बिरला जी ने गायत्री परिवार द्वारा समाज जागरण, संस्कार संवर्धन एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों की सराहना करते हुए परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह की सफलता, भव्यता एवं प्रेरणादायी आयोजन हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
