वैश्विक संवाद में भारतीय अध्यात्म और नैतिक नेतृत्व की प्रभावी उपस्थिति
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने इंटर-पार्लियामेंटरी यूनियन (IPU) की सेक्रेटरी जनरल सुश्री आंडा फिलिप से सौहार्दपूर्ण भेंट एवं विस्तृत विचार-विमर्श किया।
इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के वैश्विक उद्देश्यों, Faith and AI, मूल्य-आधारित नेतृत्व, अंतरधार्मिक सहयोग तथा मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे समकालीन विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. पंड्या जी ने भारतीय ज्ञान परंपरा और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना पर आधारित दृष्टिकोण को साझा करते हुए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
अपने प्रवास के दौरान डॉ. पंड्या जी ने IPU Consultation Group की बैठक में भी सहभागिता की, जिसमें विश्व के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नीति-निर्माता, कूटनीतिज्ञ, शिक्षाविद्, तकनीकी विशेषज्ञ एवं प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व उपस्थित रहे। यह सहभागिता वैश्विक स्तर पर नैतिक, समावेशी एवं मानवोन्मुखी AI विमर्श में भारत की रचनात्मक भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
