जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर गायत्री चेतना केंद्र, नोएडा में परिजनों की गोष्ठी आयोजित
|| गायत्री चेतना केंद्र नोएडा ||
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण की तैयारियों के क्रम में गायत्री चेतना केंद्र, नोएडा में दिल्ली एवं आसपास के परिजनों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक आयोजन दल के नायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
गोष्ठी में 31 अक्टूबर, 1 एवं 2 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियों, संगठनात्मक कार्ययोजना, सेवा व्यवस्थाओं, जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार, स्वयंसेवक समन्वय तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित परिजनों ने अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया तथा आयोजन को भव्य एवं प्रेरणादायी बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि जन्मशताब्दी समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने सभी परिजनों से संगठन, सेवा और संस्कार के भाव के साथ इस महाअभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
गोष्ठी का समापन जन्मशताब्दी समारोह को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
