केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर जी से हुई आत्मीय भेंट
|| नई दिल्ली ||
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आगामी नवंबर माह में दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान नारी सशक्तिकरण, बाल संस्कार, परिवार निर्माण एवं मूल्य आधारित शिक्षा जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने बताया कि गायत्री परिवार वर्षों से महिला जागरण, संस्कारवान परिवार निर्माण और युवा चेतना के क्षेत्र में देश-विदेश में निरंतर रचनात्मक कार्य कर रहा है।
श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा समाज में महिलाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा संस्कार निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और जन्मशताब्दी वर्ष के आयोजनों के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
