दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से जन्मशताब्दी महोत्सव को लेकर हुई आत्मीय भेंट
|| नई दिल्ली ||
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी नवंबर माह में दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर आयोजन के दल नायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मशताब्दी महोत्सव का औपचारिक निमंत्रण प्रदान करते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं उसके सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय उद्देश्यों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संस्कार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरण एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए दिल्ली में आयोजित होने वाले जन्मशताब्दी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु हरसंभव सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया।
