केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से हुई आत्मीय भेंट
|| नई दिल्ली ||
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण की कार्ययोजना एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने श्री शिवराज सिंह चौहान जी को आगामी नवंबर माह में दिल्ली में आयोजित होने वाले जन्मशताब्दी समारोह का सादर आमंत्रण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं राष्ट्र निर्माण, ग्राम विकास, युवा जागरण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न आयामों से अवगत कराया।
श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संस्कार निर्माण, सामाजिक जागरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा सहयोग का आश्वासन दिया।
