विकसित भारत के संकल्प और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से हुई सार्थक चर्चा
|| नई दिल्ली ||
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने भारत सरकार की केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आर्थिक समृद्धि के साथ नैतिक समृद्धि, विकसित भारत के निर्माण में सांस्कृतिक चेतना की भूमिका तथा समाज में मूल्यनिष्ठ जीवनदृष्टि के प्रसार जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने श्रीमती सीतारमण जी को अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण के अंतर्गत 31 अक्टूबर, 1 एवं 2 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य समारोह का सादर आमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने शांतिकुंज, हरिद्वार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरण और आत्मनिर्भर समाज निर्माण की दिशा में चलाए जा रहे विविध अभियानों की जानकारी साझा की।
श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने राष्ट्र निर्माण में समाज की रचनात्मक संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे प्रयासों की सराहना की, जो आर्थिक विकास के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने जन्मशताब्दी समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
