केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से शिष्टाचार भेंट एवं जन्मशताब्दी समारोह का विशेष आमंत्रण
|| नई दिल्ली ||
नई दिल्ली में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आयोजन के दल नायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उन्हें अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नारी जागरण, मूल्य आधारित शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा समाजोत्थान के क्षेत्र में संचालित विभिन्न रचनात्मक अभियानों पर भी सार्थक चर्चा हुई। डॉ. पंड्या जी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों पर आधारित सामाजिक नवजागरण के प्रयासों की जानकारी साझा की।
यह आत्मीय भेंट राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा युवा शक्ति के सकारात्मक विकास के लिए परस्पर सहयोग एवं संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
