माता भगवती स्मृति उपवन वाटिका एवं 1111 वृक्षों के साथ प्रकृति, संस्कृति और भविष्य के संरक्षण का आयोजन
।। रायपुरा, सीहोर । 23 जुलाई 2026 ।।
जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत रायपुरा ग्राम सीहोर मध्यप्रदेश में प्राचीन सॉमल माता मंदिर की पहाड़ी पर स्थित 50 एकड़ की भूमि पर 'माँ भगवती देवी शर्मा शताब्दी उपवन वाटिका' एवं 1111 वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का प्रेरणापूर्ण आगमन हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने वर्तमान समय में पर्यावरण एवं वातावरण में बढ़ते प्रदूषण एवं विकारों तथा उसके गंभीर दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वृक्षारोपण को एक संकल्प, एक जन-अभियान के रूप में अपनाएँ तथा प्रत्येक व्यक्ति अपनी ओर से इस महायज्ञ में एक-एक आहुति जन्मशताब्दी वर्ष में प्रदान करें।
उन्होंने उपस्थित सभी परिजनों का आह्वान किया कि जन्मशताब्दी वर्ष के इस महाअभियान में प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को एक सक्रिय सहभागी बनाए तथा अपने-अपने क्षेत्र में माता भगवती स्मृति उपवन वाटिका का निर्माण कर जन्मशताब्दी वर्ष में अपना योगदान गुरुसत्ता के चरणों में अर्पित करें।
