आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का भोपाल आगमन, जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता
भोपाल | 23 जुलाई 2026
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का एक दिवसीय प्रवास के अंतर्गत भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं आत्मीय परिजनों ने उनका आत्मीय एवं भावपूर्ण स्वागत किया।
यह प्रवास वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान माता भगवती स्मृति उपवन वाटिका में बृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। साथ ही, परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के ज्ञान, विचार एवं युग निर्माण संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रेरणादायी कार्यक्रम संपन्न होंगे।
यह प्रवास पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति गायत्री परिवार की सतत प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
