सांसद एवं प्रख्यात अभिनेता श्री अरुण गोविल जी से हुई आत्मीय भेंट
|| नई दिल्ली ||
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने सांसद एवं प्रख्यात अभिनेता श्री अरुण गोविल जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच भारतीय संस्कृति, रामायण के आदर्शों, नैतिक मूल्यों, युवा जागरण तथा संस्कार निर्माण जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने श्री अरुण गोविल जी को अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण के अंतर्गत 31 अक्टूबर, 1 एवं 2 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य समारोह का सादर आमंत्रण दिया। साथ ही शांतिकुंज, हरिद्वार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण, शिक्षा एवं समाज जागरण के क्षेत्र में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी भी साझा की।
श्री अरुण गोविल जी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के संरक्षण और प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने जन्मशताब्दी समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
