ट्रस्टों के समन्वित प्रयासों से ही मिशन का विस्तार संभव : योगेंद्र गिरी
हरिद्वार, 31 जुलाई। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित त्रिदिवसीय ट्रस्ट मंडल कार्यशाला के अंतर्गत दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ सत्र में शांतिकुंज के व्यवस्थापक आदरणीय योगेंद्र गिरी जी ने उपस्थित ट्रस्ट प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मिशन के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति के लिए सभी ट्रस्टों को आपसी समन्वय, सहयोग और आत्मीयता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ट्रस्ट यदि एक-दूसरे के अनुभवों और कार्यपद्धति से सीखते हुए तालमेल बनाकर कार्य करेगा, तो संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा युग निर्माण अभियान को व्यापक गति मिलेगी। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे शांतिकुंज के मार्गदर्शन में अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक गतिविधियों का विस्तार करते हुए मिशन की विचार क्रांति को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें।
कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए ट्रस्ट प्रतिनिधि सहभागिता कर मिशन के संगठनात्मक सशक्तीकरण एवं जनजागरण अभियानों को प्रभावी बनाने पर मंथन करेंगे।
