न्यू जर्सी में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी से मिले सेनेटर बॉब स्मिथ, पर्यावरण संरक्षण एवं वैश्विक शांति पर हुई सार्थक चर्चा
न्यू जर्सी, अमेरिका।
अमेरिका प्रवास के दौरान न्यू जर्सी स्थित गायत्री चेतना केंद्र में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी से भेंट करने के लिए न्यू जर्सी के वरिष्ठ सेनेटर बॉब स्मिथ पहुँचे।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास एवं वैश्विक शांति जैसे समसामयिक और जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। चर्चा में मानवीय मूल्यों पर आधारित विकास, प्रकृति के संरक्षण तथा विश्व में शांति और सद्भाव की स्थापना हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सेनेटर बॉब स्मिथ वर्ष 2002 से न्यू जर्सी सीनेट के सदस्य हैं तथा वर्तमान में न्यू जर्सी सीनेट की पर्यावरण एवं ऊर्जा समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। यह भेंट वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय चेतना और मानवीय मूल्यों के संवर्धन की दिशा में संवाद एवं सहयोग का एक महत्वपूर्ण अवसर रही।
