विश्वप्रसिद्ध हार्वर्ड विश्वविद्यालय पहुँचे परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी, शैक्षणिक अधिकारियों से हुआ आत्मीय संवाद
बॉस्टन, अमेरिका।
अमेरिका प्रवास के अगले चरण में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी विश्वप्रसिद्ध हार्वर्ड विश्वविद्यालय पहुँचे। उनके आगमन पर डॉ. अर्जुन शर्मा जी, जो हार्वर्ड पोस्टडॉक्टोरल एसोसिएशन की प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष हैं, ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. अर्जुन शर्मा जी ने आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी को हार्वर्ड मेडिकल स्कूल एवं सेंटर फॉर लाइफ साइंसेज़ का परिसर भ्रमण कराया तथा वहाँ संचालित शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों से परिचित कराया।
भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के अन्य शैक्षणिक अधिकारीगण एवं शिक्षाविदों ने भी आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर शिक्षा, अनुसंधान, मानवीय मूल्यों तथा वैश्विक कल्याण के क्षेत्रों में सहयोग एवं विचार-विनिमय की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
