हार्वर्ड विश्वविद्यालय में गुंजायमान हुआ परम पूज्य गुरुदेव का संदेश, ‘मानवीय उत्कर्ष’ विषय पर परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का प्रेरक उद्बोधन
बॉस्टन, अमेरिका।
अमेरिका प्रवास के दौरान विश्वप्रसिद्ध हार्वर्ड विश्वविद्यालय में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने विश्वविद्यालय की फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को "मानवीय उत्कर्ष" विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन प्रदान किया।
अपने संबोधन में उन्होंने वैज्ञानिक अध्यात्मवाद, मानवीय मूल्यों, आत्मविकास तथा वैश्विक कल्याण के लिए आध्यात्मिक चेतना की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय ही मानवता के उज्ज्वल भविष्य का आधार बन सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने विषय को अत्यंत रुचि और गंभीरता से सुना तथा विचारों का स्वागत किया। हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान में परम पूज्य गुरुदेव के वैज्ञानिक अध्यात्मवाद एवं युगनिर्माण के संदेश का प्रभावी प्रसार, समस्त गायत्री परिवार के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है।
प्रबुद्ध वर्ग के मध्य वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के सशक्त प्रसार का परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का यह सतत संकल्प वैश्विक स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मानवीय मूल्यों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
