हार्वर्ड विश्वविद्यालय में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी से मिले गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, जन्मशताब्दी वर्ष की प्रेरणाएँ कीं साझा
बॉस्टन, अमेरिका।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय प्रवास के दौरान परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी से भेंट एवं आत्मीय संवाद हेतु गायत्री परिवार की बॉस्टन एवं न्यू जर्सी शाखाओं के कार्यकर्ता भाई-बहन पहुँचे।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने सभी परिजनों के साथ आत्मीयतापूर्ण संवाद करते हुए संगठन की गतिविधियों, मिशन की वर्तमान दिशा तथा परम पूज्य गुरुदेव के जन्मशताब्दी वर्ष से जुड़े संकल्पों एवं प्रेरणाओं को साझा किया। उन्होंने जन्मशताब्दी वर्ष को जन-जन तक युगनिर्माण के विचार, वैज्ञानिक अध्यात्मवाद एवं जीवन साधना का संदेश पहुँचाने का स्वर्णिम अवसर बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
उपस्थित परिजनों ने मिशन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त करते हुए जन्मशताब्दी वर्ष के विविध कार्यक्रमों को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प दोहराया। यह आत्मीय मिलन मिशन की वैश्विक एकात्मता, संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं पारिवारिक भावना का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
