हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का प्रेरक संवाद, भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों से साझा किए राष्ट्रनिर्माण के विचार
बॉस्टन, अमेरिका।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय प्रवास के अगले क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने विश्वप्रसिद्ध हार्वर्ड कैनेडी स्कूल का भ्रमण किया।
इस अवसर पर उन्होंने हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में मिड-करियर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय सिविल सेवाओं (IAS/IPS) के अधिकारियों से आत्मीय एवं प्रेरणाप्रद संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने नैतिक नेतृत्व, मूल्यनिष्ठ प्रशासन, राष्ट्रनिर्माण, जनसेवा तथा मानवीय संवेदनाओं पर आधारित सुशासन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने कहा कि प्रशासनिक नेतृत्व तभी प्रभावी बनता है, जब उसमें ज्ञान, संवेदनशीलता और आध्यात्मिक मूल्यों का समन्वय हो। उपस्थित अधिकारियों ने भी इस सार्थक संवाद में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
यह संवाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य वैज्ञानिक अध्यात्मवाद, नैतिक नेतृत्व एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।
