श्रावण मास में गायत्री चेतना केंद्र, न्यू जर्सी में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने संपन्न कराया दिव्य रुद्राभिषेक, गायत्री परिजनों को किया प्रेरित
गायत्री चेतना केंद्र, न्यू जर्सी, अमेरिका।
श्रावण मास की पावन बेला में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने गायत्री चेतना केंद्र, न्यू जर्सी में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दिव्य रुद्राभिषेक संपन्न कराया। श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
रुद्राभिषेक के उपरांत मार्गदर्शन सत्र में आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने नॉर्थ अमेरिका के विभिन्न राज्यों एवं नगरों से आए सैकड़ों गायत्री परिजनों को संबोधित किया। उन्होंने श्रावण मास की आध्यात्मिक महत्ता, साधना, उपासना एवं आत्मपरिष्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने तथा परम पूज्य गुरुदेव के युगनिर्माण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
यह आयोजन श्रद्धा, साधना और संगठन की भावनाओं से ओतप्रोत रहा तथा उपस्थित सभी परिजनों के लिए प्रेरणा, आत्मबल और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत बना।
