परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी से मिले उत्तर अमेरिका के गायत्री परिजन, जन्मशताब्दी वर्ष की आगामी रूपरेखा पर मिला मार्गदर्शन
रुद्राभिषेक आयोजन के पावन अवसर पर न्यू जर्सी, लॉन्ग आइलैंड, अटलांटिक सिटी, टेक्सास तथा कनाडा के विभिन्न क्षेत्रों से आए गायत्री परिवार के परिजनों ने परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने कार्यकर्ता भाई-बहनों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए परम पूज्य गुरुदेव के जन्मशताब्दी वर्ष के आगामी चरण की रूपरेखा साझा की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी, व्यापक एवं जन-जन तक पहुँचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा सभी कार्यकर्ताओं से मिशन की योजनाओं को समर्पण, सक्रियता और सामूहिकता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
संवाद के दौरान उत्तर अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही मिशन की गतिविधियों, आगामी आयोजनों तथा संगठन के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित परिजनों ने जन्मशताब्दी वर्ष के संकल्पों को जन-आंदोलन का स्वरूप देने एवं युगऋषि के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
यह आत्मीय मिलन संगठनात्मक एकता, पारिवारिक भावनाओं और वैश्विक स्तर पर गायत्री परिवार के सतत विस्तार का प्रेरणादायी प्रतीक बना।
