‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के राष्ट्रीय विमोचन में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति
भारत सरकार द्वारा आयोजित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के राष्ट्रीय विमोचन कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
गायत्री परिवार ने सदैव व्यक्तित्व परिष्कार, नैतिक जागरण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में स्थान दिया है। दशकों से मिशन द्वारा देश-विदेश में जनजागरण, संस्कार निर्माण, व्यसनमुक्ति अभियान एवं रचनात्मक सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति के क्षेत्र में सतत कार्य किया जा रहा है।
यह राष्ट्रीय अभियान युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गायत्री परिवार भविष्य में भी समाज को व्यसनमुक्त, संस्कारित एवं सशक्त बनाने के इस महाअभियान में पूर्ण समर्पण के साथ अपना सक्रिय योगदान देता रहेगा।
