अल-खोई फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों से डॉ. चिन्मय पंड्या जी की सौहार्दपूर्ण भेंट
लंदन, यूनाइटेड किंगडम।
यूनाइटेड किंगडम प्रवास के अगले चरण में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अल-खोई फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के विचारों और मानवता के कल्याण के लिए उनके द्वारा दिए गए संदेश को साझा किया। उन्होंने विशेष रूप से अंतरधार्मिक संवाद, वैश्विक शांति, मानवीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
भेंट के दौरान विभिन्न धर्मों एवं संस्कृतियों के बीच आपसी समझ, सम्मान और सहयोग को बढ़ावा देने के विषय पर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने मानव कल्याण एवं विश्व शांति की दिशा में ऐसे संवादों को महत्वपूर्ण बताते हुए पारस्परिक सहयोग और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
यह भेंट विभिन्न आस्थाओं और संस्कृतियों के बीच संवाद, समन्वय एवं वैश्विक सद्भाव की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में रही।
