यूरोप प्रवास के अगले चरण में रोम पहुँचे परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी, योगधर्म संस्थान ने किया भावपूर्ण स्वागत
रोम, इटली।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी अपने यूरोप प्रवास के अगले चरण में इटली की राजधानी रोम पहुँचे। रोम आगमन पर योगधर्म संस्थान की ओर से उनका भावपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने संस्थान में उपस्थित साधकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर संवाद किया। उन्होंने योग, साधना, आत्मपरिष्कार एवं जीवन-मूल्यों के माध्यम से मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के प्रयासों की सराहना की तथा सभी साधकों को आध्यात्मिक चेतना के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
उल्लेखनीय है कि इटली में योगधर्म संस्थान के 60 से अधिक केंद्र योग, साधना एवं जीवन-मूल्यों के प्रसार के लिए निरंतर सक्रिय हैं। इन केंद्रों के माध्यम से भारतीय योग एवं आध्यात्मिक परंपरा के संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।
योगधर्म संस्थान के अध्यक्ष भाई हरि सिंह जी दशकों पूर्व गायत्री परिवार से जुड़े। परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी को अपना प्रेरणास्रोत मानते हुए वे श्रद्धा, साधना एवं समर्पण के साथ योग और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का रोम आगमन भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी अवसर बना।
