रोम में योगधर्म केंद्र में डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कराया यज्ञ, साधकों को दिया उपासना-साधना-आराधना का संदेश
रोम, इटली।
इटली प्रवास के अगले क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने रोम स्थित योगधर्म केंद्र में पावन यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर स्थानीय साधकगणों ने श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए यज्ञीय अनुष्ठान में आहुति प्रदान की।
यज्ञ की पवित्र एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण में डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उपस्थित साधकों के साथ गुरुसत्ता के संदेश को साझा किया। उन्होंने साधकों को जीवन में उपासना, साधना एवं आराधना को अपनाते हुए आत्मिक उन्नति एवं श्रेष्ठ जीवन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि गुरुसत्ता के मार्गदर्शन में उपासना से श्रद्धा का जागरण, साधना से व्यक्तित्व का परिष्कार और आराधना से जीवन में सेवा एवं समर्पण की भावना विकसित होती है। इन तीनों के समन्वय से साधक अपने जीवन को लोकमंगल एवं आत्मकल्याण की दिशा में सार्थक बना सकता है।
यज्ञ एवं मार्गदर्शन का यह अवसर स्थानीय साधकों के लिए अत्यंत आत्मीय, श्रद्धापूर्ण एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। साधकों ने डॉ. पंड्या जी के सान्निध्य को प्रेरणादायी बताते हुए गुरुसत्ता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
