हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रसेल रूक से डॉ. चिन्मय पंड्या ने की आत्मीय भेंट
लंदन, यूनाइटेड किंगडम। अपने यूरोप प्रवास के अगले क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रसेल रूक OBE जी से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उन्हें अखिल विश्व गायत्री परिवार की विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित कार्यों की जानकारी भी साझा की।
लॉर्ड रसेल रूक जी सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। वे पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर के Faith and Civil Society Adviser के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे Church of England में ordained priest के रूप में भी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवीय मूल्यों तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं के बीच संवाद और सहयोग जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। यह आत्मीय भेंट वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार की दिशा में परस्पर संवाद का महत्वपूर्ण अवसर बनी।
