हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड मॉरिस ग्लासमैन से डॉ. चिन्मय पंड्या ने की शिष्टाचार भेंट
लंदन, यूनाइटेड किंगडम। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अपने यूके प्रवास के अगले क्रम में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड मॉरिस ग्लासमैन जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक चिंतन तथा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने गुरुसत्ता के चिंतन एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के मानवीय दृष्टिकोण को साझा करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं शांतिकुंज, हरिद्वार पधारने के लिए लॉर्ड ग्लासमैन जी को आत्मीय आमंत्रण दिया।
लॉर्ड मॉरिस ग्लासमैन जी ब्रिटेन के प्रसिद्ध राजनेता, शिक्षाविद एवं सामाजिक टिप्पणीकार हैं। वे यूनाइटेड किंगडम की संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लेबर पार्टी से जुड़े सदस्य (पीयर) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रिय भूमिका और समसामयिक विषयों पर उनके विचारों के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं।
यह भेंट मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक दृष्टिकोण एवं वैश्विक सद्भाव के विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रही।
