नेपाल बाढ़ आपदा : शांतिकुंज राहत दल ने काठमांडू से रसुवा के प्रभावित गांवों के लिए भेजीं राहत किट
काठमांडू, नेपाल
नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित जनसमुदाय की सहायता के लिए निकले शांतिकुंज आपदा राहत दल के सदस्य राहत सामग्री के साथ आज काठमांडू से आगे रवाना हो गए है। आपदा राहत दल के सदस्यों द्वारा आज दिनांक 04/09/2026 को काठमांडू राहत कैंप से मिलिट्री के ट्रकों के द्वारा, विशेष मार्ग से उन क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई जहाँ आपदा का सर्वाधिक प्रभाव पड़ा है।
रसुवा जिले के तीन बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए 150 संपूर्ण राहत किट गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ सैन्य ट्रकों के माध्यम से राहत सामग्री रवाना की गई।
इन राहत किटों के माध्यम से आपदा प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाकर उन्हें इस कठिन समय में सहयोग एवं संबल प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
मानव सेवा, करुणा और सहयोग की यह भावना ही गायत्री परिवार की सेवा साधना का आधार है।
