गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजन-अर्चन
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय स्थित प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने भगवान श्री गणेश जी की आरती कर सभी के सुख, समृद्धि, विवेक एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय में पधारे अतिथि Dex Hunter-Torricke, Founder & President, The Center for Tomorrow तथा AI & Public Policy Expert, एवं Harry Fisher, Head of Tech Policy, British High Commission, New Delhi भी श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सम्माननीय आचार्यगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता कर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्नों को दूर कर ज्ञान, विवेक एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करें।
#GaneshChaturthi #GaneshPujan #GanpatiBappaMorya #DevSanskritiVishwavidyalaya #DSVV ChinmayPandya PragyeshwarMahakal DexHunterTorricke HarryFisher IndianCulture Spirituality GaneshUtsav
