परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के वैश्विक आयोजनों के क्रम में बैंकॉक पहुँचे डॉ. चिन्मय पंड्या
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर विश्वभर में विविध कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों का क्रम निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पंड्या बैंकॉक पहुँचे।
बैंकॉक आगमन पर स्थानीय गायत्री परिवार के परिजनों एवं कार्यकर्ताओं ने अत्यंत आत्मीयता और श्रद्धाभाव के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों में जन्मशताब्दी वर्ष को लेकर विशेष उत्साह एवं सहभागिता का भाव दिखाई दिया।
डॉ. पंड्या की यह यात्रा परमवंदनीया माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष के संदेश, उनके जीवन-साधना एवं समाज के प्रति उनके प्रेरणादायी योगदान को व्यापक वैश्विक परिवार तक पहुँचाने तथा विभिन्न देशों में सक्रिय गायत्री परिजनों के साथ संवाद एवं सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
